More
    Home Blog Page 109

    विश्व जनसंख्या स्थिरता अभियान 11 अगस्त तक चलेगा

    सीहोर, 19 जून, 2024

    विश्व जनसंख्या स्थिरता अभियान-2024 के अंतर्गत जिला स्तरीय सूक्ष्म कार्ययोजना कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को सूक्ष्म कार्ययोजना के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए।

    जनसंख्या स्थिरता अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि तीन चरणों में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत 01 जून से 20 जून तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सेल्फ केयर किट में अस्थाई साधनों की रिफलिंग, सास-बहु सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दूसरा चरण 27 जून से 10 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा जिसमें समुदाय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार, चिन्हित दंपत्तियों से संपर्क, दीर्घ कालीन गर्भ निरोधक साधनों के लिए हितग्राहियों को तैयार करना शामिल है। तृतीय चरण के अंतर्गत 11 जुलाई से 11 अगस्त तक एक माह तक नसबंदी कैंप संचालित किया जाएगा जिसमें लक्ष्य अनुसार महिला एवं पुरूष नसबंदी की जाएगी। इसके लिए जिले के 13 स्वास्थ्य सेंटर्स पर विशेषज्ञ एलटीटी सर्जन द्वारा सेवाएं दी जाएगी। 11 जुलाई को जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विश्व जनसंख्या दिवस आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

    आष्टा से राजकुमार पाल

    तेजपाला मे हुआ वितीय साक्षरता पर बैठक का आयोजन

    ग्राम पंचायत तेजपाला मे रिर्जव बैंक ऑफ इन्डिया के तत्वावधान मे व क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से वितीय साक्षरता पर बैठक का आयोजन किया गया
    जिसमे क्रिसिल फाउंडेशन के सेंटर मैनेजर तेमाराम ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष मे सभी ग्रामवासियों का वितीय साक्षर होना अनिवार्य
    तथा ऑनलाइन फ्रॉड इत्यादि से खुद को बचाये व अधिक से अधिक सुरक्षित डिजिटल लेनदेन करे व सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़कर अपनी बच्चियों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करे
    साथ ही क्रिसिल फाउंडेशन के फिल्ड कॉर्डिनेटर नागेश पंवार ने बताया कि सभी ग्राम वासी छोटी छोटी बचते करके निवेश करे व अनावश्यक खर्चो से बचे तथा सभी अपना स्वयं का बीमा अनिवार्य रूप से करवाये
    तथा अटल पेंशन योजना से जुड़कर अपने जीवन मे खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाये

    ई खबर मीडिया के लिए प्रताप चन्द की खबर

    35 बटालियन बी.एस.एफ के द्वारा प्रसिद्ध घोटरू फोर्ट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2024 का किया गया पूर्वाभ्यास

    जैसलमेर : श्री मकरंद देउस्कर, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर फ्रंटियर राजस्थान के मार्गदर्शन तथा श्री विक्रम कुंवर उपमहानिरीक्षक क्षेत्रिय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर (दक्षिण) डाबला के निर्देशन में जैसलमेर के थार मरुस्थल क्षेत्र में तैनात 35 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानो ने दिनांक 17 जून 2024 को दसवें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास अवसर पर विभिन्न स्तरों पर योग से सम्वन्धित कार्यकम का आयोजन किया ।

    इस अवसर पर संध्या समय में 35 वी वाहिनी ने शाहगढ वल्ज श्रेत्र मे स्थित ऐतिहासिक घोटारु दुर्ग मे एक योग प्रशिक्षण प्रोग्राम का आयोजन किया, जिसमे सी.सु.बल जैसलमेर दक्षिण के उप महानिरीक्षक श्री विक्रम कुंवर, 35 वी वाहिनी के कार्यवाहक समादेष्टा श्री राजेन्द्र सिंह यादव, श्री राम कुमार उप समादेस्टा, अधीनस्थ आधिकारीगण और जवानों ने भाग लिया।

    योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान सी.सु.बल जैसलमेर (दक्षिण) के उप महानिरीक्षक श्री विक्रम कुंवर ने योग के महत्व एवं सी.सु.बल के विश्व प्रसिद्ध थार के मरुस्थल मे तैनात जवानो के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास हेतु योग की आवश्यकता के बारे में जवानों ओर अधिकारियों को समझाया।

    उन्होने बताया की जैसलमेर के कठिन सीमा क्षेत्र में योग करते रहने से स्वास्थ्य, निरोग एवं एकाग्रित जीवन में भी जवान खुश एवं स्फुर्तिवान बने रहेंगे।

    ई खबर मीडिया के लिए प्रताप चन्द की खबर

    Singham Again की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, रोहित शेट्टी ने खत्म किया सस्पेंस, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर सिंघम की तरह दहाड़ने को तैयार हैं। उनकी फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज डेट के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है।

    बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर अपने कॉप यूनिवर्स की फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सिंघम अगेन को लेकर इस वक्त दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी अजय देवगन को एक बार फिर सिंघम अवतार में देखने का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन अब रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। अगर आप भी संगम को बड़े पर्दे पर दहाड़ते हुए देखना चाहते हैं तो चलिए आपको इसकी रिलीज डेट के बारे में बताते हैं।

    कब रिलीज होगी सिंघम अगेन

    इस समय हर जगह अजय देवगन सुर्खियां बटोर रहे हैं। सिंघम अगेन को इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज माना जा रहा है। पहले बताया जा रहा था कि इस इंडिपेंडेंस डे की मौके पर दर्शकों के लिए पेश किया जाएगा। लेकिन अब डायरेक्ट नहीं फिल्म के रिलीज की ऑफिशल अनाउंसमेंट कर दी है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

    बॉलीवुड के एक्शन किंग कहे जाने वाले रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए सिंघम अगेन को लेकर फैंस के साथ जानकारी साझा की है। रोहित ने बताया है कि इस फिल्म को इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिस पर सिंघम अगेन रिलीज ऑन दिस दिवाली लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में लिखा कि शेर आतंक मचाता है, घायल शेर तबाही। उनके कैप्शन को देखकर साफ तौर पर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।

    इस फिल्म से होगी टक्कर

    अजय देवगन इस बार सिंघम अगेन के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सीधा सामना कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 से होगा। यह फिल्म भी दिवाली के मौके पर रिलीज की जाने वाली है। दोनों ही चर्चित और सुपरहिट फ्रेंचाइजी है। ऐसे में दर्शक किस फिल्म पर ज्यादा प्यार लुटाएंगे यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

     

     

    फरीदाबाद: महिला ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

    फरीदाबाद, हरियाणा – फरीदाबाद जिले की निवासी एक महिला, ज्योति, ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

    शिकायतकर्ता ज्योति, पुत्री दया चंद पांचाल, ने आरोप लगाया है कि उसके पति नीरज, पिता जोहर सिंह निवासी बल्लभगढ़, और ससुराल वाले उसे गाली-गलौज करते हैं और शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। ज्योति ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है, जो अभी छोटा है, और आरोप है कि नीरज न तो ज्योति की देखभाल करता है और न ही बच्चों की।

    ज्योति ने बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी और शादी के दो-तीन महीने बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। पीड़िता के अनुसार, ससुराल के लोग उसे मारते-पीटते हैं और जान से मारने की धमकियां देते हैं।

    ज्योति ने कहा कि उसका पति नीरज ने उसके छाती पर लात मारी, जिससे उसके छाती में गांठ हो गई और बहुत ज्यादा दर्द शुरू हो गया। उसने अपने सास-ससुर पर भी गंदी हरकतें करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

    ज्योति के ससुर जवाहर सिंह और सास रीना देवी

    शिकायत में यह भी कहा गया कि जब ज्योति के पति और अन्य रिश्तेदार उससे मिलने आए तो नीरज ने उनकी भी पिटाई की। ज्योति ने कहा कि उसकी सास ने भी उसे कई बार बाल पकड़ कर मारा और दहेज में 10 लाख नगद और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग की।

    ज्योति ने मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए बताया कि 14 जून को उसके पति नीरज और ससुराल वालों ने उसके साथ बहुत मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। वह अपने दो बच्चों के साथ अपने माता-पिता के घर आ गई और अब सरकार और पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रही है।

    ज्योति ने कहा कि यदि भविष्य में उसे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उसके ससुराल वाले होंगे। उसने यह भी आरोप लगाया कि एक महेंद्र नामक व्यक्ति, जिसे उसके ससुराल वाले गुरुजी कहते हैं, ने उसे धमकाया कि अगली बार उसकी लाश जाएगी।

    थाना प्रभारी ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    देहरादून में दहेज प्रताड़ना का मामला: महिला ने ससुराल वालों और पति पर लगाए गंभीर आरोप

    देहरादून – नेहरू कॉलोनी स्थित कुव्वारा चौक थाना प्रभारी को एक महिला द्वारा अपने जीजा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र सौंपा गया है।

    शिकायतकर्ता शालू, पुत्री राम किशोर, निवासी नई बस्ती सी ब्लॉक रेसकोर्स, ने पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी बहन मेघा का पति रोहित, उसकी बहन को गाली-गलौज करता है और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। हाल ही में मेघा ने एक बच्चे को जन्म दिया है जो अभी अस्पताल में है। शिकायत में कहा गया है कि रोहित न तो उसकी बहन की देखभाल करता है और न ही नवजात बच्चे की।

    पीड़िता मेघा ने बताया कि ससुराल के लोग उसे बहुत ज्यादा परेशान करते हैं, उसके साथ मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकियां देते हैं। मेघा ने बताया कि उसका पति रोहित, पुत्र रामानंद, जो खड्डा में सी ब्लॉक काली माता मंदिर के पास रहते हैं, ने उसके गर्भवती होने पर उसके पेट पर लात मारी, जिससे ब्लीडिंग शुरू हो गई और उसके नवजात बच्चे की जान चली गई। मेघा ने अपने ससुर पर भी गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया है।

    दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले मेघा के ससुराल वालों के नाम उसका पति रोहित, ससुर -रामानंद, सास- रंभा, बड़ी ननद -संजू, जीजा सोनू, जेठ -सोनू है।

    शिकायत में आगे बताया गया कि जब मेघा की बहन और जीजा उससे मिलने आए तो रोहित के जीजा ने उनकी भी पिटाई की। रोहित के जीजा का शराब पीना और मेघा के विरोध करने पर रोहित का मारपीट करना भी शिकायत में शामिल है। मेघा ने कहा कि उसकी सास ने भी उसे कई बार बाल पकड़ कर मारा और दहेज में 30 लाख नगद और एक गाड़ी की मांग की। मेघा के पिता डायलिसिस के मरीज हैं और इतने पैसे नहीं दे सकते, जिससे दहेज न मिलने पर ससुराल वाले मेघा के साथ मारपीट करते और जान से मारने की धमकी देते।

     

    मेघा ने मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए और उसे न्याय दिलाया जाए। उसने यह भी कहा कि भविष्य में अगर उसे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उसके ससुराल वाले होंगे।

    थाना प्रभारी ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

     

    जयपुर: रामदेव कुमावत की धमकियों से परेशान पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार

    जयपुर जिले के निवासी चन्दन कुमार ने मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है। चन्दन ने बताया कि उनकी शादी स्व. रामदेव ताड की बेटी आशा देवी से 2014 में हुई थी, लेकिन अब उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ रामदेव कुमावत के पास अजमेर रोड, करे बालाजी ओमेगा सिटी, शिव शक्ति फ्लैट, एफ-ली 4, जयपुर में रह रही है। चन्दन का आरोप है कि रामदेव कुमावत ने उन्हें जान से मारने की धमकियां दी हैं और उधार लिए 1 लाख 60 हजार रुपये का दबाव बना रहे हैं।

    चन्दन की पत्नी वह बच्चे

     

    चन्दन कुमार के अनुसार, रामदेव कुमावत से उनका पहले मकान तोड़ने के ठेके का काम था। उन्होंने बताया कि रामदेव और उनकी पत्नी आशा देवी पिछले पांच साल से एक साथ रह रहे हैं। इसके चलते चन्दन को अपनी जान बचाकर बिहार अपने गांव वापस लौटना पड़ा। चन्दन का आरोप है कि उनकी पत्नी और रामदेव मिलकर उन्हें धमकियां देते हैं और गंदी गालियां देते हैं।

    पत्नी आशा का प्रेमी रामदेव कुमावत

    चन्दन ने न्यायालय से भी नोटिस भेजा था, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला। चन्दन ने कहा कि उनकी पत्नी और रामदेव का संबंध काफी समय से चला आ रहा है और वे दोनों मिलकर उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हैं। लड़की का भाई छोटेलाल भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका है।

    पीड़ित चन्दन का कहना है कि रामदेव कुमावत ने उनकी पत्नी को प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा लिया है और उनके बच्चों को भी अपने कब्जे में कर लिया है। गांव के लोगों ने विरोध किया तो उन्हें भी गालियां दी गईं और मारपीट की गई।

    चन्दन ने मीडिया से अपील की है कि अगर उनके बच्चों को कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार रामदेव कुमावत होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी जान की सुरक्षा के लिए उन्हें मदद की जरूरत है।

    ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

     

    यूट्यूब रील्स के माध्यम से सविता राय छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां!

    पंजाब : ज़िला जालंधर थाना जालंधर , ग्राम लूसी की रहने वाली सविता राय उम्र 30 वर्ष है, पति का नाम दिलीप मंडल वह उनके 3 बच्चे है। सविता राय ने अपनी रिल्स को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाना व सब्सक्राइबर बढ़ाना चाहती हैं ताकि उसके परिवार में जो ग़रीबी से गुजर रहा है। उसे थोड़ी निजात मिल सके आने वाले समय में सोशल मीडिया पर अपना एक नाम और अपनी पहचान बनाना चाहती है ताकि वह अपने घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए सविता ने बताया कि हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर अपना जो अकाउंट बनाया हुआ है फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट जल्द बनाएगी घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए सविता ने बताया कि हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर अपना जो अकाउंट बनाया हुआ है Savita Ddevi66
    @user-ly6fq7sb1n , 128 subscribers , 324 videos अपने यू ट्यूब अकाउंट बनाया है उसके माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक जुड़ेंगी। सविता राय ने बताया कि वह अपने राज्य और अपने गाँव और अपनी तहसील और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती है।

    सविता राय अपने पति दिलीप मंडल के साथ

    जो अपने यूट्यूब वीडियो से देश के हजारों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। सविता का यूट्यूब पर अकाउंट Savita Ddevi66
    @user-ly6fq7sb1n , 128 subscribers , 324 videos 26525 टोटल व्यूज है वीडियोस के नाम से है जिसके कोई भी रील आते ही हिट हो जाता है। वहीं सविता के फैन्स भी उनके यूट्यूब शार्ट रिल्स का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इसके साथ सविता राय सोशल मीडिया क्वीन भी कही जाती हैं, सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता देखते ही बनती है। वे अक्सर अपने नए पोस्ट फैन्स के साथ साझा करती हैं। ऐसे में सविता ने एक और खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है।

    सविता राय के पूरे हुए 128 सब्सक्राइबर!

    दरअसल पंजाब के जालंधर की पहली ऐसी युवती हैं, जिन्हें ज़्यादा लोग पसंद करते हैं। वहीं सविता ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ यूट्यूब शार्ट रील्स इंडस्ट्री की उभरती हुई सेलेब्रिटी बनना चाहती हैं। सविता 128 फॉलोअर्स के साथ आती हैं, सविता ने बताया कि वह एक बहुत ही छोटे गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं वह सोशल मीडिया रेल्स यूट्यूब पर एक नया इतिहास लिखना चाहती हैं और अपने ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं और अपने ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं इसके लिए सविता राय ने अपने चाहने वालों को कहा है कि वह Savita Ddevi66
    @user-ly6fq7sb1n , 128 subscribers , 324 videos नाम से जो यूट्यूब पर अकाउंट है उसे ज़्यादा से ज़्यादा लाइक करें सब्सक्राइब करें और सविता ने एक वीडियो अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे रील्स में चाहने वालों को मंत्र मुग्ध कर रही है

    ई ख़बर मीडिया के माध्यम से फैन्स के लिए लिखा प्यार भरा नोट

    सविता ने अपने फैन्स के लिए वीडियो के साथ एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। वे लिखती हैं, 128 फॉलोअर्स का प्यार! मैं खुश नहीं बल्कि बेहद खुश हूँ। आपने सविता को जितना प्यार दिया है, उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। आप हो तो सविता है! आप सभी का धन्यवाद’। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भी थैंक यू बोला है। सविता राय अपने इन सभी वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा व्यूज आए इस के इंतज़ार में हैं। वह सभी रील बड़ी मेहनत से बनती हैं सविता ने मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों को यह संदेश भी दिया है कि लोग उनकी वीडियो और रील ज़्यादा से ज़्यादा लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें।

    ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    मोरनी चंडी मंदिर रोड पर युवा संगठन द्वारा ठंडे और मीठे पानी की छबिल लगाई गई

    मोरनी चंडी मंदिर रोड, 17 जून: युवा संगठन ने गर्मी की मार से परेशान राहगीरों और स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। संगठन ने घग्गर पुल के पास मीठे और ठंडे पानी की छबिल लगाई है।

    डॉ सुरेश, संगठन के सदस्य, ने बताया कि इस मौसम में लोगों की प्यास बुझाने के लिए यह पहल की गई है। सदस्यों ने छबिल में उपस्थित राहगीरों को मीठा और ठंडा पानी पिलाया और उमस भरी गर्मी से उनकी परेशानियों को कम करने का प्रयास किया।

    इस कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई है और यह पहल स्थानीय लोगों के बीच सराहना पा रही है, जो इस अवस्था में उनकी मदद की आवश्यकता थी।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

     

     

    ईद उल अजहा(बकरीद)की नमाज सकुशल हुआ संपन्न।

    अहरौरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत अहरौरा डीह के पास ईदगाह मे ईद उल अजहा (बकरीद)की नमाज मौलाना अंसारुल हक के द्वारा पढ़ाया गया जिसमें हजारों की संख्या में नमाज अदा की वही सपा नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद ने बताया कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक साल के आखिरी माह के 10 तारीख को ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया जाता है आज के दिन अजीज पालतू जानवर व खुबसूरत जानवरो का कुर्बानी दिया जाता है क्योंकि हजरत इब्राहिम ने अपने अजीज बेटे को कुर्बान करने के लिए तैयार हो गए थे लेकिन खुदा मन (नियत)देखता है खुदा ने गैबी मदद से भेङ का कुर्बानी ले लिया। सपा नगर अध्यक्ष ने भाईचारा आपसी सौहार्द के साथ क्षेत्रवासियों से त्यौहार मनाने की अपील की चाहे हिंदू धर्म का पर्व हो या मुस्लिम सभी लोगों को भाई चारे के साथ पर्व मनाना चाहिए जिससे भाई चारा बना रहे संचालन हाफिज रोशन ने किया । इस दौरान ईतेहादुल मुस्लेमीन कमेटी सदर साकिर खान,सपा नगर अध्यक्ष मुमताज,डॉ मो.इस्लाम, इरशाद आलम, रजायत खान,मेजर हनिफ अंसारी, मंजूर अली,मो.एजाज नायक सदर,इरफान अंसारी, डा.निसार, महबूब कुरैशी, रिजवान अहमद, परवेज आलम,एजाज खान,रमजान अली, शमशेर अली आदि रहे।

    ई खबर मीडिया के लिए आनंद सिंह के लिए खबर