More
    HomeTop Storiesअब टिकट बुक करेगा आपका ब्राउज़र! गूगल क्रोम में आ रहा है...

    अब टिकट बुक करेगा आपका ब्राउज़र! गूगल क्रोम में आ रहा है नया AI फीचर



    utility news:
    वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करना या लंबा फॉर्म भरना अक्सर लोगों को बोरिंग काम लगता है। अगर ये सारे काम आपका ब्राउज़र खुद कर दे, तो कैसा हो? अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल क्रोम ब्राउज़र में जल्द ही एक नया और एडवांस फीचर आने वाला है, जिसे जेमिनी एआई से जोड़ा जा रहा है।

    इस नए अपडेट के साथ क्रोम ब्राउज़र अब एक एजेंटिक वेब ब्राउज़र के रूप में काम करेगा। यानी अब क्रोम सिर्फ सर्च करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूज़र के निर्देश पर टिकट बुक करना, ऑनलाइन फॉर्म भरना और अन्य वेब-आधारित काम अपने आप कर सकेगा। इसके लिए गूगल की ओर से ATLAS नाम के एजेंटिक सिस्टम को और अधिक विकसित किया जा रहा है।

    शुरुआती दौर में यह फीचर ट्रायल बेस पर उपलब्ध होगा। फिलहाल इसका उपयोग केवल चुनिंदा यूज़र्स ही कर पाएंगे। ट्रायल सफल रहने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से सभी के लिए जारी किया जाएगा।

    प्राइवेसी रहेगी पूरी तरह सुरक्षित

    इस फीचर को लेकर सबसे बड़ा सवाल यूज़र्स की प्राइवेसी का है। कंपनी के अनुसार, ब्राउज़र कोई भी काम यूज़र की अनुमति के बिना नहीं करेगा। फॉर्म भरने या टिकट बुक करने जैसे कार्यों पर पूरा कंट्रोल यूज़र के हाथ में रहेगा।

    कैसे करेगा काम

    अब तक एजेंटिक टूल्स किसी फॉर्म या बटन के अंदर मौजूद जानकारी को खुद से समझने में सक्षम नहीं थे। लेकिन नए अपडेट के बाद क्रोम ब्राउज़र खुद उस बॉक्स पर क्लिक कर जानकारी भर सकेगा। इसके लिए यूज़र को सिर्फ एक सरल प्रॉम्प्ट देना होगा।

    बेहतर होगा ब्राउज़िंग अनुभव

    इस फीचर के आने से ब्राउज़िंग अनुभव पहले से कहीं अधिक आसान और तेज़ हो जाएगा। इससे समय की बचत होगी और ऑनलाइन कामकाज ज्यादा प्रोडक्टिव बन सकेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img