More
    HomeMadhy Pradeshसतना जिले के नागौद में बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर मारपीट का गंभीर...

    सतना जिले के नागौद में बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर मारपीट का गंभीर आरोप, सीसीटीवी वीडियो आया सामने

    मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन पर कानून तोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने एक युवती को कस्टमर बनकर अपने गोदाम पर बुलाया और वहां उसके साथ मारपीट की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें धक्का-मुक्की साफ तौर पर दिखाई दे रही है।

    पीड़िता के मुताबिक वह ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। आरोप है कि पुलकित टंडन के नौकर आरके नामदेव ने उसे फोन कर बताया कि एक कस्टमर ब्यूटी पार्लर की सेवा लेना चाहता है और गोदाम पर मौजूद है। जब युवती वहां पहुंची तो उसे कोई कस्टमर नहीं मिला। इसके बजाय पुलकित टंडन गोदाम के अंदर शराब पीते हुए बैठे थे।

    पीड़िता का कहना है कि यह दृश्य देखकर वह वहां से लौटने लगी, इसी दौरान पुलकित टंडन ने उसे रोक लिया और जमीन पर पटक दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर युवती की मां और भाई मौके पर पहुंचे, जिनके साथ भी आरोपी ने कथित तौर पर हाथापाई की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

    घटना के बाद पीड़िता ने नागौद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बीजेपी मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।

    इस घटना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में कानून का नहीं, बल्कि ‘गुंडा राज’ चल रहा है।

    वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलकित टंडन को नोटिस जारी किया है। पार्टी ने वायरल वीडियो को लेकर सात दिन के भीतर जवाब मांगा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img