More
    Homecrimeप्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा...उसे शक था कि महिला का दूसरे...

    प्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा…उसे शक था कि महिला का दूसरे मर्द से है अवैध सम्बन्ध

    ग्वालियर।
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने तकनीक और सूझबूझ के सहारे सुलझा लिया है। एक सप्ताह पहले झाड़ियों में मिले अज्ञात महिला के निर्वस्त्र शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसी के प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद की थी।

    जेब में रखा आमलेट बना सुराग

    घटना के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना था। जांच के दौरान महिला के स्वेटर की जेब से आमलेट का एक टुकड़ा मिला। इसी छोटी-सी चीज ने जांच को नई दिशा दी। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि महिला किसी ठेले से आमलेट लेकर आई होगी।

    इसके बाद आसपास के इलाकों में अंडे और आमलेट के ठेले लगाने वालों से पूछताछ की गई। करीब सात ठेला संचालकों से बातचीत हुई, जिसमें एक व्यक्ति ने महिला को पहचान लिया। उसने बताया कि 28 दिसंबर को महिला आमलेट लेने आई थी।

    AI स्केच और CCTV से आगे बढ़ी जांच

    पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से महिला का स्केच तैयार कराया। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर महिला के साथ एक युवक भी नजर आया। हालांकि उसकी पहचान करना आसान नहीं था।

    200 गुमशुदगी रिपोर्ट खंगालने के बाद मिली पहचान

    एएसपी अनु बेनीवाल के अनुसार मृतका के हाथ पर “पप्पू” नाम गुदा हुआ था। इसके आधार पर पूरे प्रदेश की करीब 200 गुमशुदगी रिपोर्ट की जांच की गई। अंततः टीकमगढ़ जिले की सुनीता पाल के रूप में महिला की पहचान हुई। पप्पू उसका पूर्व पति था, जो ग्वालियर के हजीरा इलाके में रहता है।

    प्रेमी निकला कातिल

    पुलिस जांच में सामने आया कि सुनीता का सचिन सेन नामक युवक से प्रेम संबंध था और वह उसी के साथ रह रही थी। शक के आधार पर पुलिस ने तलाश तेज की तो पता चला कि आरोपी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बीच भिखारी बनकर छिपा हुआ है।

    भिखारी बनकर काट रहा था फरारी

    आरोपी ने खुद को “विशाल” बताकर पहचान छिपाने की कोशिश की थी। दान में मिले कंबल ओढ़े रहता और भंडारों में खाना खाता था। पुलिस की सख्ती के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    हत्या की वजह आई सामने

    एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे महिला के किसी अन्य युवक से संबंध होने की जानकारी मिली थी। इसी बात से नाराज होकर उसने पहले शराब पिलाई, फिर दुष्कर्म किया और बाद में पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img