More
    HomeMadhy Pradeshजबलपुर में चर्च बना अखाड़ा, 'जय श्री राम' के नारों से गूंजा...

    जबलपुर में चर्च बना अखाड़ा, ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा परिसर, प्रार्थना सभा के दौरान चले लात-घूंसे

    Jabalpur Church clash:मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रविवार को एक चर्च में उस समय हंगामा हो गया, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मतांतरण का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। घटना माढ़ोताल थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर स्थित चर्च की है, जहां रविवार दोपहर प्रार्थना सभा चल रही थी।

    बताया जा रहा है कि क्रिसमस से पहले होने वाली प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता चर्च परिसर में पहुंचे और मतांतरण का आरोप लगाते हुए जय श्री राम के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

    चर्च में मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट होने लगी। वहां रखी कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंकी गईं, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला

    हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों ही ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें चर्च में मतांतरण की जानकारी मिली थी, इसी कारण वे विरोध करने पहुंचे थे। वहीं, चर्च के पदाधिकारियों का कहना है कि वे केवल प्रार्थना सभा आयोजित कर रहे थे।

    एक दिन पहले भी हुआ था विवाद

    गौरतलब है कि शनिवार को भी जबलपुर के नर्मदा रोड स्थित एक अन्य चर्च में मतांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों और चर्च में मौजूद लोगों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी।

    शिवपुरी में अवैध चर्च ढहाया गया

    इसी तरह का एक मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से भी सामने आया है। बदरवास तहसील के गुढाल डांग गांव में मतांतरण के आरोपों के बीच प्रशासन ने कार्रवाई की। पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की टीम ने वन भूमि पर अवैध रूप से बनाए जा रहे चर्च को ढहा दिया।

    पुलिस के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि सरकारी शिक्षक और पटवारी द्वारा चर्च बनवाकर मतांतरण कराया जा रहा है। जांच में वन विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण पाया गया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
    ये भी पढ़ें:चर्चित उन्नाव दुष्कर्म मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, निचली अदालत ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img